अंडकोष और पेट के निचले हिस्से में दर्द: इंग्वाइनल हर्निया जाने विस्तार में

अंडकोष और पेट के निचले हिस्से में दर्द

यदि आपको अंडकोष और पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस हो रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह आमतौर पर  इंग्वाइनल हर्निया (Inguinal hernia) होने का संकेत है। इंग्वाइनल हर्निया एक प्रकार का अम्बिलिकल हर्निया है जो पेट के निचले हिस्से में होता है, इसमें नसें और आंतों का एक हिस्सा जांघ की पिछली नली से अंडकोष में खिसक जाता है।इसमें अंडकोष में सूजन आ जाती है।यह पेट के निचले हिस्से में इंग्वाइनल के पास पाए जाते हैं। यह होने का मुख्य कारण तनाव होता है।इंग्वाइनल हर्निया पुरुषों में अधिक होता है, लेकिन यह महिलाओं में भी हो सकता है।वैसे यह अधिकतर मामलों में जन्म से पहले ही होता है।आइए इंग्वाइनल हर्निया के लक्षण के बारे में जानते हैं।

इंग्वाइनल हर्निया के लक्षण 

इंग्वाइनल हर्निया के लक्षणों में निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं:

चेस्ट में जलन होना

अंडकोष में सूजन

जांघ और पेट के हिस्से में दर्द

एक्सरसाइज करते समय,खांसते हुए या भारी समान उठाते समय दर्द होना

अंडकोष में ऊभार आना

इंग्वाइनल हर्निया के कारण

इंग्वाइनल हर्निया होने के एक नहीं बल्कि कई कारण हो सकते हैं। जो इस प्रकार से हैं।

इंग्वाइनल हर्निया पेट के निचले हिस्से में मांसपेशियों और टिस्यू के कमजोर होने के कारण होता है, जो इंग्वाइनल कैनाल में होता है। इसके कारण हर्निया का विकस होती है जिससे दो प्रकार की हर्निया होती है।

प्रत्यक्ष इंग्वाइनल हर्निया- यह जन्म के पहले पेट की निचली दीवार के एक कमजोर स्थान के कारण होता है।

अप्रत्यक्ष इंग्वाइनल हर्निया- यह जन्म से नहीं होती है, बल्कि बढ़ती उम्र में इंग्वाइनल कैनाल की दीवार में एक कमजोर स्थान के कारण होती है। इसके अन्य कारण इस प्रकार से हैं।

  • बहुत अधिक खांसी आना
  • गर्भावस्था में पेट की मसल्स का कमजोर होना
  • पुराना कब्ज
  • बहुत अधिक वजन बढ़ना
  • जेनेटिक भी हो सकता है
  • जन्म के समय शिशु का वजन अधिक कम होना

इंग्वाइनल हर्निया का इलाज

इंग्वाइनल हर्निया का इलाज करने के लिए डॉक्टर्स ज्यादतर मामलों में सर्जरी कराने की सलाह देते है। क्योंकि करके इंग्वाइनल हर्निया को पूरी तरह से निकाल दिया जाता है जिससे उसके दोबारा होने की संभावना कम होती है। यदि इसका इलाज दवाओं या किसी और तरह से किया जाता है तो इसके दोबारा होने की संभावना बनी रहती है।कुछ हर्निया बहुत छोटे होते हैं तो डॉक्टर उनका इलाज दवाइयों की मदद से कर देते हैं। हर्निया यदि गंभीर होते हैं तो यह बच्चे और महिलाओं के लिए बहुत समस्या पैदा करते हैं।

कुछ मामलों में ऐसा होता है कि व्यक्ति पहले ही किसी हेल्थ कंडीशन से जूझ रहा होता है ऐसे में उसकी सर्जरी कराना जोखिम भरा हो सकता है। इसपर आपको डॉक्टर से इसके इलाज और जोखिम के बारे में बात करनी होगी।

इंग्वाइनल हर्निया के बचने के उपाय

इंग्वाइनल हर्निया से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, ऐसा करने से आप हर्निया से बच सकते हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है कि आप अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने का प्रयास करें।इंग्वाइनल हर्निया से बचने के उपाय इस प्रकार से हो सकते हैं।

  • अपने शरीर का वजन नियंत्रण बनाए रखना बहुत आवश्यक है, आपके शरीर का निश्चिक वजन उम्र, लंबाई के हिसाब से तय किया जाता है।
  • अपने दिनचर्या में किसी भी समय आहार लें तो उसमें फाइबर की मात्रा और सब्जियां शामिल करें।
  • यदि आप धूम्रपान करते हैं, तो इससे खांसी की समस्या होने लगती है, जो इंग्वाइनल हर्निया होने का एक मुख्य कारण बन सकता है।इसलिए धूम्रपान करने से बचें।
  • फैशन के चलते ऐसे अंडर गारमेंट न पहले जिसमें आप आराम महसूस न करें, गारमेंट्स हमेशा आरामदायक ही लें।

FAQs

इंग्वाइनल हर्निया में सर्जरी के बाद ध्यान कैसे रखें?

इंग्वाइनल हर्निया की सर्जरी के बाद आपको किसी प्रकार के भारी समान उठानो, खांसी करने से, संभोग करने से,धूम्रपान करने से बचना चाहिए।

इंग्वाइनल हर्निया की सर्जरी के बाद संभोग कब कर सकता हूं।

सर्जरी के कम से कम तीन सप्ताह बाद आप संभोग कर सकते हैं।जब आपको लगे आप पूरी तरह से ठीक हो गए हैं, और दर्द न हो तो आप तीन सप्ताह बाद संभोग कर सकते हैं।

क्‍या पुरुषों में इनफर्टिलिटी का कारण बन सकता है इनगुइनल हर्निया?

कई मामलों में इंग्वाइनल हर्निया पुरुषों में इनफर्टिलिटी का कारण बन रहा है। वैसे  यह पूरी तरह से असंभव भी नहीं है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारी के लिए है और इसका उद्देश्य किसी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। उचित चिकित्सा परामर्श के लिए कृपया अपने चिकित्सक से परामर्श लें।

References:

  1. https://www.niddk.nih.gov/health-information/digestive-diseases/inguinal-hernia#:~:text=An%20inguinal%20hernia%20is%20a,passages%20are%20called%20inguinal%20canals.
  2. https://www.urologyhealth.org/urology-a-z/h/hydroceles-and-inguinal-hernia
Avatar

Dr. Pawan Kumar Sharma

Dr. Pawan Kumar Sharma is an adept medical professional with an M.D in Ayurveda from Gujrat Ayurveda University where he was the university topper of his batch. In his B.A.M.S years in the renowned Devi Ahilya University, Indore, Dr Sharma was awarded two gold medals for his academics.