पीरियड के दौरान सेक्स कितना सुरक्षित होता है? इसके बारे में जानें।

पीरियड में संबंध बनाने से क्या होता है

कई बार पीरियड्स में महिलाओं के बदलते हार्मोन के कारण उन्हें सेक्स करने की इच्छा होती है, लेकिन पीरियड्स में सेक्स करना सुरक्षित है या नहीं यह सवाल बीच में हमेशा आ जाता है। कई बार महिलाओँ को सेक्सुअल इच्छा होती है तो कई बार उनके पार्टनर को, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें यह नहीं पता है कि पीरियड्स में सेक्स करना चाहिए या नहीं।

अध्ययन से पता चलता है, कि पीरियड्स में सेक्स करना सुरक्षित है, यदि दोनों पार्टनर सेक्स के लिए तैयार हैं, तो इसमें समस्या नहीं है। लेकिन पुरूष साथी को यह बात ध्यान में रखनी होगी, कि यदि सेक्स के दौरान महिला को किसी प्रकार का नया दर्द हो जो साधारण सेक्स में नहीं होता है तो ऐसे में सेक्स करने के लिए फोर्स न करें। 

पीरियड्स में सेक्स सुरक्षित है या नहीं?

अभी तक ऐसे किसी भी तरह के शोध की पुष्टि नहीं हुई है, जिसमें पीरियड़्स में सेक्स करने पर किसी खास नुकसान के बारे में बताया गया हो। पीरियड्स एक नेचुरल प्रोसेस है, यदि आपकी महिला पार्टनर को कोई समस्या नहीं है, तो पीरियड्स में सेक्स करना सुरक्षित है।पीरियड्स में सेक्स करते वक्त सावधानी न बर्तने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए पीरियड में सेक्स करते समय कंडोम का उपयोग और सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए।बल्कि कुछ अध्ययन से ये पता चलता है कि कुछ प्रतिशत महिलाएं पीरियड्स में सेक्स को ज्यादा एंज्वॉय करती हैं।

कई लोग पीरियड्स में होने वाले ब्लड के कारण सेक्स करने से कतराते हैं, क्योंकि उन्हें गंदगी का भय होता है। कई जगहों पर पीरियड्स में सेक्स करने के कुछ फायदें बताएं गए हैं। जो इस प्रकार से हो सकते हैं।

पीरियड्स में सेक्स करने के फायदे

मासिक धर्म के दौरान कुछ लोगों को सेक्स का आनंद मिलता है, लेकिन ध्यान देने वाली बात है कि यह एक व्यक्तिगत पसंद है और दोनों साथी को इस विचार के साथ सहमत होना चाहिए। यहां मासिक धर्म के दौरान सेक्स के कुछ संभावित फायदे हैं-

दर्द से राहत- कुछ व्यक्ति सेक्स के दौरान मासिक धर्म के दर्द से राहत पाते हैं क्योंकि इसमें खून का प्रवाह बढ़ जाता है और एंडोर्फिन रिलीज होता है।

हार्मोनल संतुलन- मासिक धर्म के दौरान सेक्स करने से हार्मोनल संतुलन में मदद हो सकती है, जिससे अधिक नियमित चक्र हो सकता है।

पेल्विक मसल्स को मजबूत करना- पीरियड्स में सेक्स करने से पेल्विक फ्लोर मसल्स की मजबूती होती है।

मूड में सुधार- पीरियड्स में सेक्स करने से मूड में सुधार होता है और तनाव और चिंता कम होती है

बेहतर नींद- पीरियड्स में सेक्स करने के बाद ऑर्गेज्म से आराम मिलता है और आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।

नेचुरल लुब्रिकेशन- मासिक धर्म के दौरान हार्मोनल परिवर्तन से शरीर में प्राकृतिक लुब्रिकेशन होती है, जिससे सेक्स आसान और आरामदायक होता है।

संवेदनशीलता- कुछ महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान अधिक संवेदनशीलता होती है जिससे वो बहुत आनंद महसूस कर सकती हैं और ऐसे में उन्हें ऑर्गेज्म भी आसानी से आ जाता है।

अधिक रक्त प्रवाह- पीरियड्स में सेक्स करने से शरीर में पेल्विक क्षेत्र में रक्त प्रवाह बढ़ सकता है, जिससे तकलीफ कम होती है।

संबंध में मजबूती- पीरियड्स में सेक्स करने से संबंध भावुक होता और आपसी जुड़ाव बढ़ता है।

पीरियड्स का समय- कुछ शोध से पता चलता है कि ऑर्गेज्म के दौरान गर्भाशय की आंत से मासिक धर्म का खून जल्दी बाहर निकल सकता है, जिससे मासिक धर्म की अवधि कम हो सकती है।

पीरियड्स में सेक्स करते समय ध्यान देने योग्य बातें

पीरियड्स में  सेक्स करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है जैसे, पीरियड्स में सेक्स करते समय सफाई का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। इस दौरान सेक्स करते समय कंडोम का उपयोग करना बेहद आवश्यक है। यदि आप इस दौरान सावधानी नहीं रखते हैं तो आपको इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। जिसमें कई बीमारियां शामिल है जिसमें महिलाओं को एचआईवी और यौन संक्रमित संक्रमण होने का खतरा होता है। एचआईवी जैसे यौन संचारित संक्रमण फैलाने वाले वायरस खून में रहते हैं, जो आपके शरीर में बीमारी फैलाने का कार्य करते हैं।

FAQs:

क्या पीरियड्स में सेक्स करने से महिला गर्भवती हो सकती है?

आमतौर पर पीरियड्स में सेक्स करने से महिलाएं गर्भवती नहीं होती हैं, लेकिन यदि आप गर्भधारण नहीं करना चाहती हैं, तो कंडोम का उपयोग करके ही सेक्स करें। 

प्रेग्नेंट होने के सबसे अधिक चांस कब होते हैं?

ये हर महीने पीरियड्स के 2 हफ्ते होता है।इस समय एग महिला के फैलोपियन ट्यूब में पुरुष के स्पर्म से मिलने का इंतजार करता है।इस समय को फर्टिलिटी विंडो कहा जाता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारी के लिए है और इसका उद्देश्य किसी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। उचित चिकित्सा परामर्श के लिए कृपया अपने चिकित्सक से परामर्श लें।

References:

  1. https://youngwomenshealth.org/askus/sex_during_period/
  2. https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/8885071/
Avatar

Livayur Ayurvedic Team

The LivAyur Team includes more than 10 Ayurveda specialists, with more than 20 years of experience. They have a deep understanding of Ayurveda and are committed to sharing their expertise through our blogs, videos, live sessions, and consultations. Our experts also stay updated & monitor on the latest developments in health and wellness.