Welcome to the Ayurveda Knowledge Centre! 5,000 year old science with a modern take on. ×

सेक्स टाइमिंग कैसे बढ़ाए, सेक्स पावर बढ़ाने के घरेलू उपाय

सेक्स टाइम कैसे बढ़ाए
सेक्स टाइम कैसे बढ़ाए

कई कपल्स अपने सेक्स टाइमिंग को लेकर परेशान रहते हैं, लेकिन इस बारे में किसी से बात करने में भी हिचकिचाते हैं। सेक्स टाइमिंग कम होने के कारण कई बार महिला पार्टनर संतुष्ट नहीं होती हैं। जिसके चलते कपल्स परेशान रहते हैं। सेक्स टाइमिंग बढ़ाने के कई उपाय हैं, इसे आप केवल अपने अच्छी लाइफ स्टाइल से ही सही कर सकते हैं।थोड़ा समय लगेगा लेकिन धीरे-धीरे आपका नियंत्रण बढ़ जाता है, और आपकी सेक्स टाइमिंग अपने आप बढ़ जाती है।तो आइए जानते हैं, आप अपनी सेक्स टाइमिंग कैसे बढ़ा सकते हैं।

स्वस्थ जीवनशैली-एक स्वस्थ और जीवनशैली आपके सेक्स टाइमिंग को बढ़ाने में मदद करता है। एक स्वस्थ जीवनशैली में नियमित रूप से व्यायाम, संतुलित आहार और तनाव मुक्त रहना शामिल है।

किगल एक्सरसाइज- किगल एक्सरसाइज पेल्विक फ्लोर मसल्स को मजबूत करता है जिससे सेक्स का समय बढ़ता है। एक बेहतर सेक्स लाइफ के लिए किगल एक्सरसाइज बेहतर विकल्प है।

पॉज-स्टार्ट टेक्निक- आप सोच रहे होंगे की पॉज-स्टार्ट टेक्निक क्या होती है, तो सेक्स के बीच में ऑर्गेज्म के करीब तक जाने से पहले रूक जाना फिर पॉज लेकर वापस से स्टार्ट करना, इस टेक्निक को पॉज स्टार्ट टेक्निक कहते हैं।इससे सेक्स में एक बेहतर नियंत्रण बन जाता है। इससे सेक्स लंबे समय तक चलता है।  

मेडिटेशन- मेडिटेशन यानि योग और ध्यान से शरीर और मन को रिलैक्स किया जा सकता है, जिससे आपकी सेक्स परफॉर्मेंस को बेहतर बनाया जा सकता है।

फोरप्ले- कभी भी सेक्स के पहले फोरप्ले जरूर करना चाहिए, लंबे समय तक फोरप्ले करने से उत्तेजना का स्तर बढ़ता है, जिससे सेक्स टाइमिंग अपने आप बढ़ने लगती है। 

तनाव मुक्त- तनाव में रहकर सेक्स करने से सेक्स टाइमिंग पर काफी असर पड़ता है, इसलिए तनाव कम करने के तरीके अपनाएं।जिससे आपकी सेक्स टाइमिंग बढ़ सके।

पार्टनर से खुलकर बात करें- सेक्स करते समय अपने साथी के साथ खुलकर बात करें और उनकी पसंद नपसंद को समझें। क्योंकि बात करने से आत्मविश्वास बढ़ता है, इससे आपकी सेक्स परफॉर्मेंस बेहतर होती है।

कंडोम का उपयोग- जब बिना कंडोम के सेक्स करते हैं, तो सेंसटिविटी अधिक होती है, जिससे ऑर्गेज्म जल्दी आने की संभावना अधिक होती है। जब आप कंडोम का उपयोग करके सेक्स करते हैं तो सेंसिटिविटी कम होती है, जिससे सेक्स टाइमिंग को बढ़ाया जा सकता है।

मास्टरबेशन- आमतौर पर जिनकी सेक्स टाइमिंग कम होती है, वो सेक्स से पहले मास्टरबेशन करते हैं, जिससे उनकी सेक्स टाइमिंग बढ़ सके।

शराब और धूम्रपान को सीमित करें- शराब और धूम्रपान आपके सेहत के साथ-साथ आपकी सेक्स टाइमिंग को भी प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए इनका सेवन कम करें।

नोट-  ध्यान रखें, ये टिप्स आपके लिए केवल सामान्य दिशानिर्देश हैं। यदि आपको गंभीर सेक्स टाइमिंग समस्याएं हैं, तो आपको डॉक्टर या सेक्सोलॉजिस्ट से परामर्श करना उचित रहेगा।  

सेक्स पावर और टाइमिंग कम होने के कारण

सेेक्स टाइमिंग के साथ-साथ आपकी सेक्स पावर भी बढ़ जाती है। कुछ मामलों में सेक्स टाइमिंग होने के कारण इस प्रकार हो सकते हैं।

  • ज्यादा स्मोकिंग करना
  • गंभीर बीमारी होना
  • मोटापा
  • सांस फूलना
  • खराब लाइफस्टाइल

सेक्स पावर बढ़ाने के घरेलू उपाय

सेक्स पावर बढ़ाने के कुछ घरेलू उपाय हैं जो इस प्रकार हो सकते हैं।

अश्वगंधा का सेवन- अश्वगंधा एक प्राकृतिक जड़ी-बूटी है जिसको सेक्स पावर को बढ़ाने के लिए उपयोग किया जा सकता है। इसका सेवन शक्ति को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

संतुलित आहार का सेवन- संतुलित आहार खाएं जिसमें प्रोटीन, विटामिन, खनिज और फाइबर होते हैं।इससे सेक्स पावर बढ़ने में मदद मिलती है।

लहसुन का सेवन- लहसुन में आलिसिन नामक तत्व पाया जाता है जो सेक्स पावर को बढ़ाने में मदद कर सकता है। रोजाना लहसुन का सेवन करें, लेकिन उसकी मात्रा का ध्यान रखें।

खजूर और बादाम का सेवन- खजूर और बादाम में प्रोटीन और विटामिन ई होता है, जो सेक्स पावर को बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना खजूर और बादाम का सेवन करने से सेक्स पावर बढ़ती है।

सेलरी- सेलरी यानि अजमोद में आनंदामाइड नामक तत्व होता है जो सेक्स पावर को बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना सेलरी का जूस पिएं।

नियमित व्यायाम करना- योग और व्यायाम करना सेक्स पावर को बढ़ाने में मदद कर सकता है। नियमित व्यायाम करें। यह बहुत असरदार तरीका है।

पालक का सेवन- पालक में फोलिक एसिड और आयरन होता है जो सेक्स पावर को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

Q&A

क्या सेक्स टाइमिंग बढ़ाई जा सकती है?

हां, सेक्स टाइमिंग को कुछ उपायों से बढ़ाया जा सकता है। योग और व्यायाम, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और सेक्स पावर बढ़ाने वाले तत्वों का सेवन करना मददगार हो सकता है। अपने चिकित्सक से सलाह लें।

क्या सेक्स टाइमिंग बढ़ाने के लिए मार्केट में उपलब्ध दवाओं का सेवन करना सुरक्षित है?

मार्केट में सेक्स टाइमिंग बढ़ाने के लिए बहुत सारी दवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन बिना डॉक्टर के उचित 
सलाह के उनका सेवन न करें, एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

सेक्स करने से पहले क्या खाना चाहिए?

सेक्स करने से पहले आप चॉकलेट खा सकते हैं, इससे सेक्स ड्राइव बेहतर होती है। इसके साथ ही एंग्जायटी भी दूर होती है। चॉकलेट में फेनिलएलथाइलमाइन होते हैं, जो आपकी यौन इच्छा को बढ़ाने का कार्य करते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारी के लिए है और इसका उद्देश्य किसी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। उचित चिकित्सा परामर्श के लिए कृपया अपने चिकित्सक से परामर्श लें।

References: 

  1. https://www.ucsfhealth.org/conditions/erectile-dysfunction
  2. https://www.cdc.gov/alcohol/fact-sheets/mens-health.htm
  3. https://www.netdoctor.co.uk/healthy-living/sex-life/a29443/how-to-delay-ejaculation/
Dr. Pawan Kumar Sharma Avatar

Dr. Pawan Kumar Sharma

Dr. Pawan Kumar Sharma is an adept medical professional with an M.D in Ayurveda from Gujrat Ayurveda University where he was the university topper of his batch. In his B.A.M.S years in the renowned Devi Ahilya University, Indore, Dr Sharma was awarded two gold medals for his academics.

1

DOSHA TOOL

Let Ayurveda be your medium to the best health and life. Discover your Dosha and unlock your optimal health with just a click!

2

CONSULTATION

Welcome to the ultimate destination for all your health-related queries. Simply click and book a doctor's consultation absolutely FREE!

3

E-BOOKS

Ayurveda is a vast ocean of wisdom our ancestors left us which modern medicine is actively researching. Discover the limitless ancient wisdom of Ayurveda through our e-books!