महिलाओं की कामेच्छा बढ़ाने के लिए रामबाण हैं यह घरेलू नुस्खे

महिलाओं की कामेच्छा बढ़ाने के लिए रामबाण हैं यह घरेलू नुस्खे 1 17

सेक्स एक प्राकृतिक क्रिया है। इंसान हो या फिर जानवर, सभी में इसकी बराबर भूख रहती है। सेक्स, इंसान की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता भी है। इसकी पूर्ति नहीं होने पर तमाम तरह के शारीरिक विकार भी उत्पन्न हो सकते हैं। जीवन के किसी भी पड़ाव पर कामेच्छा (women’s libido) और उत्तेजना में कमी हो सकती है। इसका मतलब यह नहीं होता कि अब आप सेक्स करने लायक नहीं रह गए। कामेच्छा को कम करने वाली समस्याओं से पार पाकर हम फिर से स्वस्थ यौन संबंध बना सकते हैं। 

कामेच्छा में कमी लाने वाले कारक

इस लेख में हम महिलाओं की कामेच्छा (women’s libido) पर बात कर रहे हैं तो उसी से रिलेटेड घरेलू उपायों पर चर्चा करेंगे। सबसे पहले यह जान लेते हैं कि कामेच्छा में कमी के कारण क्या-क्या हो सकते हैं तो इसमें इसमें प्राथमिक कारण पुरुष पार्टनर के द्वारा संबंध बनाते समय अनदेखी हो सकती है। महिला को चरम सुख न मिल पाना भी महत्वपूर्ण है। इसके अलावा महिला पार्टनर यदि किसी दवा का सेवन कर रही है तो वह भी कामेच्छा को घटा सकती है।

पुरुषों से अधिक होती है सेक्स डिजायर

गठिया, कैंसर, सुगर, बीपी और तंत्रिका संबंधी बीमारियों भी कामेच्छा में कमी का कारण हो सकती हैं। इसके अलावा अत्यधिक धूम्रपान, शराब का सेवन, स्तन या जननांगों से जुड़ी बीमारियां, थकान, अनिद्रा, मेनोपाज, गर्भावस्था, स्तनपान, तनाव, समय-समय पर होने वाले हार्मोनल बदलाव भी इसके कारण हो सकते हैं(3)। गर्भनिरोधक गोलियां भी कामेच्छा घटा सकती हैं(2)। आमतौर पर महिलाओं में पुरुषों की अपेक्षा सेक्स की चाह कई गुना अधिक होती है।

स्वस्थ जीवनशैली भी बढ़ाए कामेच्छा

इसके पहले उपाय में स्वस्थ जीवनशैली पर बात करेंगे। महिला पार्टनर यदि सेक्स में अरुचि दिखाए तो उसकी नींद और तनाव का ख्याल रखें। महिलाएं नियमित रूप से योगा कर सकती हैं, इसमें सेक्स क्षमता बढ़ाने वाले आसनों का प्रयोग लाभदाई होगा। मोबाइल, टीवी जैसे उपकरणों से खुद को दूर रखना भी फायदेमंद होता है। नशे से दूरी बनाएं और अपनी हॉबी को समय दें। इसके अलावा थेरेपिस्ट की भी मदद ली जा सकती है(2)।

रिश्तों को समय दें और लाएं गर्माहट

व्यस्त दिनचर्या के बीच पार्टनर को समय दें। सुबह-शाम की चाय और खाने के वक्त खुशनुमा माहौल के बीच बातचीत करें। इस दौरान यदि केवल कपल्स ही हों तो एक-दूसरी की बाहों तक जा सकते हैं। रात के खाने के बाद वॉक के लिए समय निकालें। एक दूसरी की जरूरतों को समझें और उन्हे पूरा करने का प्रयास करें। निकटता बढ़ाने से आपसी रिश्तों में गर्माहट आएगी और संभवतः कामेच्छा भी जागृत हो। संभव हो तो सेक्स के लिए अलग से समय निकालें।

चरमसुख तक पहुंचता है फोर प्ले

बिस्तर पर जाने के बाद सेक्स की शुरुआत बातचीत से करें। डर्टी टाक्स भी कर सकते हैं। नाजुक अंगों को सहलाएं। फोर प्ले का सहारा लें। क्लिटोरिस (योनि का ऊपरी हिस्सा) को सहलाएं। कई रिसर्च में यह बात स्पष्ट की गई है कि यदि सेक्स से पूर्व फोर प्ले का सहारा लिया जाए तो कामवासना की पूर्ति होने में देर नहीं लगती और पार्टनर को चरमसुख जल्द प्राप्त होता है। वीर्य स्खलन या फिर महिला के चरमसुख प्राप्त करने के बाद भी एक दूसरे की बाहों में रहें। 

हरी मिर्च से लगाएं सेक्स में तड़का

कभी-कभी सबकुछ ठीक रहता है तो खानपान में जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते, जिससे कामेच्छा (libido) घटती जाती है। यदि ऐसी समस्या हो जाए तो खानपान में सुधार के साथ-साथ कुछ घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं। रोजाना दो कप काफी भी महिलाओं की सेक्स ड्राइव बढ़ाती है। इसी तरह दो चम्मच शहद का सेवन फायदेमंद है। शहद में बोरोन नामक घटक एस्ट्रोजन और टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाता है। पेटौशियम से भरपूर आलू, केला भी कामवासना बढ़ाता है। हरी मिर्च भी सेक्स ड्राइव में तड़का लगाती है।

आयुर्वेदिक उपाय :आयुर्वेदिक उपायों की बात करें तो इसमें बहुत से विकल्प हैं। ऐसे में जो विकल्प आसानी से उपलब्ध हों, उनका उपयोग चिकित्सकीय सलाह के अनुसार किया जा सकता है(3)। 

  • इसमें अश्वगंधा एक ऐसी औषधि है, जो कामेच्छा को बढाती है। अश्वगंधा को हम याददास्त बढाने की दवा के रूप में भी यूज करते हैं। इसमें एंटी स्ट्रेस एजेंट होता है। अश्वगंधा लिबिडो को भी बढ़ाता है।
  • शतावरी का प्रयोग अमूमन घरों में प्रसव के उपरांत प्रसूता के लिए किया जाता है। शतावरी में ऐसा एजेंट पाया जाता है जो मेनोपाज के करीब पहुंच रही महिलाओं के हार्मोंस को बैलेंस करता है। केसर वाला दूध भी उन पलों को कामोत्तेजक बना सकता है।
  • हेमपुष्प (अशोक) की छाल का पाउडर भी सेक्स क्षमता को इंक्रीज करता है। इसी तरह जिंको बाइलोबा से बनी दवाएं या फिर इसकी पत्तियों का पाउडर कामेच्छा को बढ़ाने में सहायक होता है।
  • रसोई में मिलना वाला लहसुन भी सेक्स में तड़का लगाने का काम करता है। यह महिला जननांगों में रक्त संचार बढ़ाता है। जिंक, विटमिन ई से भरपूर लहसुन का प्रयोग पुरुष भी कर सकते हैं।
  • सेब, लौकी का बीज, अनार का जूस भी महिलाओं की उत्तेजना बढ़ाती है। एक रिसर्च के अनुसार ब्लू बेरी में फ्लेनायड और एंथोसाइनिन पाया जाता है, जो कामेच्छा बढ़ाता है।
  • हालाँकि आयुर्वेद में इसकी अनुशंसा नहीं की गई है लेकिन आधुनिक जीवनशैली के अनुसार ब्लू बेरी, डार्क चाकलेट, एवोकाडो और रेड वाइन भी महिलाओं में कामेच्छा के स्तर में इजाफा कर सकती है। यह दुनियाभर में लोकप्रिय है। कई अध्ययन में सामने आया है कि जो महिलाएं रेड वाइन यूज करती हैं, उनका सेक्सट्रायस बढ़ा हुआ होता है।
  • इसके अतिरिक्त विटमिन सी युक्त खाद्य पदार्थ, तरबूज, खनिज और विटमिन ई से भरपूर बादाम, केला, अंजीर के सेवन से जननांगों में रक्त प्रवाह बढ़ता है। जायफल और लौंग का भी सेवन किया जा सकता है।

FAQs

कामेच्छा का ‘सामान्य’ स्तर क्या होता है?

कामेच्छा या सेक्स का कोई सही या ग़लत स्तर नहीं होता है। कई लोग हर दिन सेक्स करते हैं और कई-कई बार करते हैं तो कुछ लोग इससे इतर एक रूटीन के तहत अच्छी सेक्स लाइफ जी रहे हैं। ऐसे में यह कहना कि ज्यादा सेक्स करने वालों का स्तर ज्यादा अच्छा और कम करने वालों की कामेच्छा कम है, तो यह उचित नहीं। यह युगल की आवश्यकताओं, परिस्थितियों और पसंद पर भी निर्भर करता है(1)।

कब लें चिकित्सकीय परामर्श?

यदि आप यौन जीवन से संतुष्ट नहीं हैं और तमाम उपाय फेल हो चुके हैं तो इसके लिए काउंसिलिंग करवा सकते हैं। क्योंकि, कभी-कभी सबकुछ सही होने के बाद भी हम सेक्स को इंज्वायनहीं कर पाते। ऐसे में कुछ ऐसी शारीरिक बीमारियां हो सकती हैं, जिन पर हमारा ध्यान न जा रहा हो। ऐसे में चिकित्सकीय परामर्श जरूरी हो जाता है।

References: 

  1. https://www.betterhealth.vic.gov.au/health/healthyliving/libido
  2. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC6519565/
  3. https://www.discovermagazine.com/lifestyle/how-to-increase-female-libido-instantly
Avatar

Dr. Pawan Kumar Sharma

Dr. Pawan Kumar Sharma is an adept medical professional with an M.D in Ayurveda from Gujrat Ayurveda University where he was the university topper of his batch. In his B.A.M.S years in the renowned Devi Ahilya University, Indore, Dr Sharma was awarded two gold medals for his academics.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here