Welcome to the Ayurveda Knowledge Centre! 5,000 year old science with a modern take on.
×

जानिए गर्भ में एक लड़की है या लड़का, क्या इन लक्षणों से अनुमान लगाया जा सकता है?

जानिए गर्भ में एक लड़की है या लड़का क्या इन लक्षणों से अनुमान लगाया जा सकता है 12
जानिए गर्भ में एक लड़की है या लड़का क्या इन लक्षणों से अनुमान लगाया जा सकता है 1 5

गर्भावस्था एक ऐसा समय होता है, जो हर महिला के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है। गर्भ में पल रहे बच्चे को  मां नौ महीने तक पालती है, उसे यह जानने में बहुत उत्सुकता होती है,कि उसके गर्भ में लड़की है या लड़का? ताकि वो उनका नाम सोच सके उसके बारे में सोच सके। हालांकि उसे इससे बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता की लड़की है या लड़का। वो केवल यह जानने के लिए उत्सुक होती है।वैसे तो लिंग जांच लीगल नहीं है, इसके अलग कारण हैं। लेकिन पुराने समय से ही दादी-नानी के बताए हुए कुछ ऐसे हैं जिनसे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि गर्भ में लड़की है या लड़की। 

गर्भ में लड़का है या लड़की कैसे जानें

लेकिन, कुछ लोग लड़का या लड़की के जन्म को निर्धारित करने के लिए विभिन्न दावे करते हैं, जैसे सोनोग्राफी (बच्चे के धड़ या नाभि के निशान को देखकर), मां की खुराक, गर्भवती महिला के विभिन्न शारीरिक परिवर्तन आदि। ये तरीके लोगों के आधार पर एक-दो केस में सही भी हो सकते हैं, लेकिन इनकी वैज्ञानिक रूप से पुष्टी नहीं हैं और अधिकांश वैज्ञानिक उन पर विश्वास नहीं करते हैं।आमतौर पर लिंग जांच करने के लिए सोनोग्राफी किया जाता है, लेकिन यह लीगल नहीं माना जाता है। इसलिए यह अनुमान लगाने के लिए कुछ लक्षण स्पष्ट किए गए हैं। 

गर्भ में लड़की है या लड़का होने के लक्षण

गर्भ में लड़की है या लड़का होने के लक्षण इसके कुछ लक्षण नीचे दिए गए हैं, लेकिन इनकी कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है। यह पुराने लोगों के किस्सों कहानियों की मान्यताएं हैं, कुछ लोग इन्हें मानते हैं और कुछ लोग नहीं मानते हैं। जो इस प्रकार से हैं।

  1. दिल की धड़कन

कुछ मान्यताओं में दिल की धड़कन से बच्चे के लिंग का अनुमान लगाया जाता है।

  • मिथ

लड़की-कुछ लोग विश्वास करते हैं कि यदि बच्चे का हृदय दर या ध्वनि 140 से अधिक है, तो यह एक लड़की को सूचित करता है।

लड़का- यदि यह 140 से कम है, तो यह एक लड़का होने का संकेत देता है। 

  • वास्तविकता

हालांकि, महिला के बच्चे के हृदय दर में परिवर्तन गर्भावस्था के दौरान सामान्य रूप से हो सकता है और यह लिंग को सही ढंग से पहचानने के लिए सही नहीं है।

  1. क्रेविंग होना

अगर आप गर्भावस्था के दौरान खाने की इच्छा महसूस कर रहे हैं, तो इसे ध्यान से देखें। यह पुरानी दादी मां की कहावत का मानना है कि नमकीन या मिठे खाने की इच्छा से बच्चे का लिंग पूर्वानुमान किया जा सकता है।

  • मिथ

लड़की- गर्भ में होने पर लड़की होने पर गर्भवती महिला को खाने की लालसा चॉकलेट, पेस्ट्री, जूस और फल जैसी मीठी चीजों को खाने की होती है।

लड़का- गर्भ में लड़का होने पर भोजन की लालसा अधिक नमकीन या नमकीन चीजों जैसे मांस, पनीर और प्रोटीन के अन्य चीजों को खाने की होती है।

  • वास्तविकता

गर्भावस्था के दौरान भोजन की लालसा आपको हार्मोनल बदलाव के कारण भी हो सकता है।लेकिन वास्तव में भोजन की लालसा के पीछे कोई व्यक्तिगत कारण नहीं है।

गर्भ में लड़की है या लड़का
  1. पेट में जलन

सीने में जलन गर्भावस्था का एक और आम लक्षण है। हालांकि सीने में जलन होना कोई आरामदायक अनुभव नहीं है, लेकिन पुरानी सुनी-सुनाई कहानियों की मानें तो यह आपके बच्चे के लिंग की भविष्यवाणी करने में सहायक होते हैं।

  • मिथ

लड़की- बहुत अधिक तेज दर्द होना का मतलब है कि गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग लड़की है।

लड़का- यदि आपको अधिक सीने में जलन का अनुभव नहीं होता है, तो यह एक संकेत है कि आपके गर्भ में लड़का है।

  • वास्तविकता

यह गर्भावस्था के हार्मोन से जुड़ा एक और लक्षण है, जो यह तय करता है कि आपको सीने में जलन का अनुभव होता है या नहीं। ये हार्मोन आपके शरीर का पाचन धीमा करने और पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित करने का कार्य करते हैं। साथ ही, आपके बढ़ते गर्भाशय का आपके पेट पर दबाव भी सीने में जलन का कारण बन सकता है।

  1. बेबी बंप का आकार

इसमें आपके बेबी बंप का आकार भी लिंग का संकेत दे सकता है। तो कई बार गर्भ धारण करने वाली महिलाओं के पेट के आकार में अंतर होता है। जिससे पूराने समय से ही यह अंदाजा लगाया जाता है कि आपके गर्भ में लड़का है या लड़की। 

  • मिथ

लड़की- चौड़ा बेबी बंप इस बात का संकेत है कि आपके गर्भ में लड़की है।

लड़का- यदि आपके बेबी बंप का उभार पतला है और आगे की ओर निकला है, तो यह ये संकेत देता है कि आपके गर्भ में एक लड़का है!

  • वास्तविकता

आपके पेट का आकार आपके गर्भाशय के अंदर आपके बच्चे की स्थिति से संबंधित होता है। उदाहरण के लिए, जो बच्चे बगल में झुकते हैं, वे अधिक उभार का कारण बनेंगे।

  1. मॉर्निंग सिकनेस

कई लोग मॉर्निंग सिकनेस  की समस्या से लिंग का अनुमान लगाने की बात करते हैं।

  • मिथ

यदि आपको मॉर्निंग सिकनेस की समस्या है, तो शायद आपको लड़की होने वाली है।

  • वास्तविकता

पहली तिमाही के दौरान हार्मोनल परिवर्तन मॉर्निंग सिकनेस का सबसे साधारण कारण हैं। शुरूआती गर्भावस्था में यह बहुत आम है। मॉर्निंग सिकनेस के कई कारकों में जुड़वां या तीन बच्चे होना, या पिछली गर्भावस्थाओं में मॉर्निंग सिकनेस होना शामिल है। आपके शिशु के लिंग का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

  1. सोने का तरीका

गर्भावस्था के दौरान सही तरीके से सो पाना काफी मुश्किल होता हो सकता है, इसलिए आपको अपने शरीर के हिसाब से लेटना पड़ता है, लेकिन क्या आपके सोने का पोजिशन से आपके बच्चे के लिंग का अनुमान लगाया जा सकता है? पुराने लोगों का मानना है कि सोने के तरीके से बच्चे के लिंग का अनुमान लगाया जा सकता है। 

  • मिथ

लड़की-यदि आप दाहिनी ओर करवट लेकर सोती हैं, तो आपके गर्भ में पल रहा बच्चा एक बेबी गर्ल है। 

लड़का- यदि आप बाईं ओर करवट लेकर सोती हैं, तो आपके गर्भ में पल रहा बच्चा एक लड़का है।

  • वास्तविकता

गर्भवती होने पर आपको अच्छी नींद की आवश्यकता होती है,लेकिन बड़े पेट के चलते यह आसान नहीं होता क्योंकि आपका पेट बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा वह पोजिशन चुनें जो आपके लिए आरामदायक हो। इसके लिए आप प्रेगनेंसी पिलो का भी उपयोग कर सकते हैं। बस याद रखें कि करवट लेकर सोना सबसे अच्छा है, क्योंकि गर्भावस्था के दौरान पीठ के बल सोने से आपकी रीढ़ और पीठ की मांसपेशियों पर दबाव पड़ सकता है, जिससे आपको नुकसान पहुंच सकता है।

  1. शरीर का भार बढ़ना

गर्भावस्था के दौरान वजन बढ़ना बहुत ही सामान्य बात है और गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए यह जरूरी भी है। लेकिन आपका वजन यह निर्धारित कर सकता है कि आपके गर्भ में लड़की है या लड़का? 

  • मिथ

लड़की- ऐसा माना जाता है कि आपके शरीर के ऊपरी हिस्से के अलावा यदि आपके निचले भाग जैसे जांघों, नितंबों में एक्ट्रा फैट आता दिखाई देता है, तो इसका मतलब है आपके गर्भ में लड़की है। 

लड़का- यदि आपका अधिकांश वजन आपके पेट पर बढ़ता है, तो आपके गर्भ में लड़का है।

  • वास्तविकता

गर्भावस्था के दौरान वजन बढ़ना बहुत ही व्यक्तिगत होता है और इसका आपके शरीर के प्रकार, गर्भावस्था से पहले के वजन और पहले आपका वजन कैसा था इसपर निर्भर करता है। 

FAQs: 

क्या बिना जांच के इन लक्षणों से लिंग का अनुमान लगाया जा सकता है?

बिना जांच के लिंग अनुमान लगा पाना एक तुक्का लगाने जैसा होता है। इन लक्षणों का कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं है, इसलिए इनसे आप केवल अनुमान लगा सकते हैं तय नहीं कर सकते हैं।

क्या गर्भावस्था में आपकी गंध और स्वाद की भावना बदल जाती है।

जी हां यह सच है,गर्भावस्था के दौरान आप जिन परिवर्तनों को देख सकती हैं उनमें से एक यह है। आपको उन कुछ खाद्य पदार्थों या पेय पदार्थों के बारे में सोचकर नफरत हो सकती है जिन्हें आप पहले पसंद करते थे। यह गर्भावस्था में बहुत ही साधारण है।

अल्ट्रासाउंड आपके बच्चे का लिंग कब दिखा सकता है?

कई मामलों में, गर्भावस्था के लगभग 18 से 20 सप्ताह के अल्ट्रासाउंड में लिंग का पता चल जाता है। 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य जानकारी के लिए है और इसका उद्देश्य किसी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। उचित चिकित्सा परामर्श के लिए कृपया अपने चिकित्सक से परामर्श लें।

References

  1. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC5958571/
  2. https://www.nct.org.uk/pregnancy/worries-and-discomforts/common-discomforts/gender-positions-and-cravings-pregnancy-truth-or-myth
  3. https://rmccares.org/2020/08/11/pregnant-how-to-guess-if-youre-having-a-boy-or-a-girl/
Dr. Deepa Kadam Avatar

Dr. Deepa Kadam

Dr. Deepa has over 25 years of experience making her one of the notable medical professionals in the field of Ayurveda with expertise in Ayurvedic pharmacology.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1

DOSHA TOOL

Let Ayurveda be your medium to the best health and life. Discover your Dosha and unlock your optimal health with just a click!

2

CONSULTATION

Welcome to the ultimate destination for all your health-related queries. Simply click and book a doctor's consultation absolutely FREE!

3

E-BOOKS

Ayurveda is a vast ocean of wisdom our ancestors left us which modern medicine is actively researching. Discover the limitless ancient wisdom of Ayurveda through our e-books!